Breaking News

चौथी बार सत्ता में वापसी के लिए अमित शाह सभी संभागों का करेंगे दौरा, बनाई खास रणनीति

भोपाल. भाजपा मध्यप्रदेश की सत्ता में चौथी बार काबिज होने के लिए पूरे जोर लगा रही है वहीं, कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह छह अक्टूबर को मध्य प्रदेश दौरे पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाह का यह दौरा ऱणनीति के लिए अहम है। अमित शाह सभी संभाग के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार शाह 6 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन संभाग में रहेंगे। 9 अक्टूबर को ग्वालियर और चंबल संभाग। 14 अक्टूबर को सागर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग में रहेंगे। 15 अक्टूबर को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह के संभागीय दौरों में फेरबदल किया गया है। अब उनका दौरा 6 अक्टूबर से शुरु होने वाला है। संभागीय दौरों के अमित शाह चुनाव तैयारियों को लेकर की गई प्रदेश संगठन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र भी देंगे। शाह इस दौरान बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। शाह इससे पहले पीएम मोदी के साथ राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नारा दिया था कि मेरा बूथ सबसे मजबूत।

राहुल गांधी भी कर रहे हैं दौरे : प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी लगातार दौरे कर रहे हैं। राहुल गांधी अभी तक दो बार एमपी का दौरा कर चुके हैं। दो दिवसीय विंध्य क्षेत्र के दौरे में राहुल ने सतना, रीवा, चित्रकूट समेत कई विधानसभाओं में रैली की थी। वहीं, राहुल गांधी के अब जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर संभाव के दौरे प्रस्तावित हैं।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …