Breaking News

MP राजनीतिक नियुक्तियां ! इन पांच को मंत्री पद का दर्जा दिलवाने की जिद पर अड़े सिंधिया, जानें कौन-कौन हैं शामिल

भोपालः मध्यप्रदेश में निगम मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में अभी राजनीतिक नियुक्तियां (MP Political Appointments) होनी है। वहीं, ज्योतिराज सिंधिया इन पांच लोगों को मंत्री पद का दर्जा दिलवाने की जिद पर अड़े है।

 

ज्योतिराज सिंधिया ने इन पांच लोगों को निगम मंडल में नियुक्ति दिलवाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इनमें पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल का नाम शामिल है। सिंधिया दिल्ली से भोपाल तक इसकी लॉबिंग में जुटे है। सूत्रों की मानें तो सिंधिया अपने हारे हुए समर्थकों को मंत्री पद का दर्जा दिलाने की ज़िद पर अड़े है।

 

वहीं, सिंधिया का कहना है कि ये वही नेता हैं, जो मुश्किल की घड़ी में दलबदल करते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में इन्हें पद का दर्जा देना ही होगा। बता दें कि इससे पहले निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति वाली पहली सूची जारी हो चुकी है। अब निगम मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों पर सब की नजर टिकी हैं।

Check Also

यादव समाज का भाजपा पर बढ़ता विश्वास, दतिया के पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में समाजजन हुए पार्टी में शामिल*

🔊 Listen to this *यादव समाज का भाजपा पर बढ़ता विश्वास, दतिया के पूर्व सरपंच …