Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस
Narottam Mishra: मध्य प्रदेश भारतीय जनता प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बिठाने के लिए एक नया कोर ग्रुप तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाले इस पावरफुल ग्रुप की पहली बैठक 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास में शाम 7 बजे बुलाई गई है। 15 सदस्यीय इस समूह में पार्टी के उन सभी दिग्गजों को जगह दी गई है, जो प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेंगे।
शिवराज, सिंधिया और नरोत्तम
इस कोर ग्रुप की सबसे खास बात यह है कि इसमें नई और पुरानी पीढ़ी का संतुलन बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है। इसके अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी इस महत्वपूर्ण टीम में जगह मिली है, जो पार्टी के फैसलों में अहम भूमिका निभाएंगे।
ये दिग्गज संभालेंगे कमान
कोर ग्रुप में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ सरकार के कद्दावर मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिनमें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता इसमें शामिल रहेंगे।
14 अप्रैल की अहम बैठक होने वाली इस पहली बैठक में कई मुद्दों पर मंथन होगा। पार्टी द्वारा आगामी दिनों में शुरू किए जाने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सरकार के कामकाज और संगठन के बीच सामंजस्य के साथ-साथ आगामी राजनैतिक चुनौतियों पर भी चर्चा संभव है। माना जा रहा है कि बैठक से पहले या ठीक बाद पार्टी इस 15 सदस्यीय कोर ग्रुप की आधिकारिक सूची जारी कर देगी।
Manthan News Just another WordPress site