Breaking News

“मिल बाँचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने करवाया ऑनलाईन पंजीयन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ “मिल बाँचें मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में ऑनलाईन पंजीयन करवाया। यह कार्यक्रम प्रदेश की सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में आगामी 28 जनवरी को किया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री श्री चौहान किसी एक विद्यालय में बच्चों से पुस्तक वाचन के संबंध में संवाद करेंगे।राज्य शासन द्वारा मिल बाँचें मध्यप्रदेश कार्यक्रम स्कूली बच्चों में ज्ञानपरक साहित्य पढ़ने और समझने के प्रति अभिरूचि विकसित करने के लिए शुरू किया जा रहा है। इसमें 28 जनवरी को जन-प्रतिनिधि, शासकीय सेवक, ‘स्कूल चलें हम” अभियान के प्रेरक, समाज के सफल व्यक्ति, निजी क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शाला के पूर्व छात्र स्कूल में पहुँचकर पाठ्य-पुस्तक या शाला पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों में से किसी एक के अंश या पाठ्य का वाचन बच्चों के बीच करेंगे। वाचन के बाद कक्षा में उपस्थित बच्चों से परिचर्चा और संवाद कर उन्हें पढ़ने की कला से परिचित करवायेंगे। अभियान में पंजीयन का कार्य 18 जनवरी से शुरू हो गया है, जो 25 जनवरी तक चलेगा। इच्छुक व्यक्ति वेबसाईट www.schoolchalehum.mp.gov.in पर पंजीयन करा सकते हैं।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …