सागर में 6 से 20 जनवरी तक आयोजित होने जा रही थल सेना की भर्ती रैली अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब यह भर्ती रैली इसी माह 14 से 25 जनवरी 2017 तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि सागर के इन्दिरा गाँधी इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में भर्ती रैली होगी। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के उम्मीदवारों के लिये एज्यूकेशन हवलदार की भर्ती भी रखी गई है। भर्ती रैली का विस्तृत ब्यौरा जल्द ही प्रसारित किया जायेगा।
Manthan News Just another WordPress site
