Breaking News

रेलवे पुल टूटने से पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, टला बड़ा हादसा

 सिंगरौली-मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रेलवे का पुल टूटने से मालगाड़ी के बीस डिब्बे पटरी से उतर गए. मालगाड़ी के बाद इस ट्रैक पर अन्य ट्रेनें भी आने वाली थी. ऐसे में यदि उस समय पुल टूटता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था.
रेलवे पुल टूटने से पटरी से उतरे मालगाड़ी के 20 डिब्बे, टला बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कोयला से भरी मालगाड़ी सिंगरौली से कटनी की ओर जा रही थी. मझौली के पास बने पुल पर से गुजरने के दौरान अचानक ब्रिज टूट गया.
ट्रैक के धंसकते ही मालगाड़ी के बीस डिब्बे नीचे उतर गए, जिससे पूरा कोयला घटनास्थल पर बिखर गया. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ. घटना के बारे में जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे.
वहीं ट्रैक पर आने वाली अन्य यात्री ट्रेनों को रुकवाते हुए उनके रूट बदल दिए गए. बताया जा रहा है कि इस घटना से चोपस और जबलपुर से आने वाली ट्रेनें खासतौर पर प्रभावित हुई हैं. 
                                                                                                         पूनम पुरोहित 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …