Breaking News

ग्लोवल इन्वेस्टर समिट की उट्घाटन ;समारोह की १० प्रमुख बाते

 दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2016 का शनिवार को शहर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुभारंभ हुआ। आइने जानें उद्घाटन समारोह की दस प्रमुख बातें।
  • केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली और केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में समिट का उदघाटन हुआ।समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव भी मौजूद थे।
  • योग गुरु बाबा रामदेव ने मध्यप्रदेश को संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि उसमें देश के सबसे बड़े मैन्युफेक्चरिंग हब बनने की क्षमता है। अब उनका पतंजलि समूह टेक्सटाइल के क्षेत्र में कदम रखेगा।cm21 20161022 1465 22 10 2016
  • केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि मध्यप्रदेश बीमारू राज्य की छवि से उबर कर विकास करने वाले राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। मध्यप्रदेश में प्लांड डेवलपमेंट हुआ है।
  • अरुण जेटली ने कहा कि13 साल पहले यहां सड़क खस्ताहाल थी। पावर कुछ ही समय मिलता था।किसानों को पानी नहीं मिलता था। अब 13 साल बाद सड़क बेहतर हैं। बिजली और पानी भरपूर है।
  • प्रमुख सचिव अंटोनी डिसा ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है यह सभी जानते हैं पर अब देश की धड़कन बन गया है।
  • हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा ने कहा कि उनका दिल हमेशा हिंदुस्तान में है।
  • बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला ने प्रदेश के विकास और यहां के माहौल की सराहना की।
  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी प्रदेश की विकास यात्रा की सराहना की।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम तेजी से आगे बढ़े है, निवेश प्रदेश में इसलिए है कि हम निवेशक मित्र राज्य है।
  • दो दिवसीय इस निवेश मेले में देश-विदेश के सभी बड़े उद्योग समूहों के दो हजार से अधिक प्रतिनिधि, 23 देशों के राजदूत अपने प्रतिनिधि मण्डलों के साथ शिरकत कर रहे हैं।

Check Also

MP प्रमोशन आरक्षण पर बड़ा अपडेट… कोर्ट ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल, कहा- आंकड़े बेहतर करके लाएं MP Promotion

🔊 Listen to this MP प्रमोशन आरक्षण पर बड़ा अपडेट… कोर्ट ने सरकार के जवाब …