Breaking News

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा को पुस्तक “पौराणिक महिलाएँ भेंट

जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को आज यहाँ वरिष्ठ पत्रकार और लेखक श्री रमेश तिवारी ने अपनी पुस्तक “पौराणिक महिलाएँ” भेंट की।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने पुस्तक की विषय-वस्तु और प्राचीन युग की प्रमुख महिला पात्रों की विशेषताओं पर केन्द्रित इस प्रकाशन की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज नई पीढ़ी के ऐसे साहित्य से ऐतिहासिक और पौराणिक दौर की जानकारी प्राप्त होती है। पुस्तक भेंट किए जाने के अवसर पर पत्रकार श्री रघुबीर तिवारी भी उपस्थित थे। पुस्तक का हाल ही में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विमोचन किया था। पुस्तक की विषय-वस्तु में वैदिक काल से लेकर पौराणिक काल तक प्रमुख 69 प्रतिष्ठित महिलाओं के जीवन पर महत्वपूर्ण तथ्यों सहित प्रकाश डाला गया है।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …