Breaking News

ताज़ातरीन

खनियाधाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी  जिले के खनियाधाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर सुबह पुलिस टीम बगदन नदी के पास कंजवाह में एक व्यक्ति के अवैध शराब बिक्री की आशंका पर पहुंचे। वहां आरोपी रामप्रसाद उर्फ प्रेमनारायण साहू …

Read More »

करेरा विधानसभा में 8 घंटे की बिजली कटौती से आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त, लोग बेहाल

शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को अचानक हुई बिजली कटौती ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पूरे दिन लगभग 8 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से घरों, दुकानों और खेतों में कामकाज ठप हो गए हैं। इस अनियमित बिजली कटौती के …

Read More »

कोतवाली पुलिस का यातायात नियम उल्लंघनकर्ताओं पर कड़ा शिकंजा, 6 बसों पर की कार्रवाई

कोतवाली थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 6 बसों पर चालानी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, एक टीम बनाकर कठमई तिराहा पर चेकिंग की गई, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की …

Read More »

विधायक खटीक ने कराया भूमि पूजन, 37.50 लाख में बनेगा पंचायत भवन

शिवपुरी करैरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने आज ग्राम पंचायत सीहोर में नवीन पंचायत भवन का भूमि पूजन किया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 37.50 लाख रुपये है, और इससे क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में विधायक खटीक ने कहा कि …

Read More »

बेटे के साले ने की मोहब्बत, पिता को चुकानी पड़ी जान की कीमत – लड़की भगाने पर परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक के साले द्वारा एक लड़की को भगाकर ले जाने की कीमत उसके पूरे परिवार को चुकानी पड़ी, जिसमें युवक के पिता की जान तक चली गई।घटना 16 …

Read More »

सहरसा से ग्लोबल टेक-लीडर तक का सफर: फेसबुक और टिकटॉक को टक्कर देने वाले कुमार प्रवीण को मिलेगा ‘ग्लोबल रिकॉग्निशन अवार्ड’

जिला स्कूल से बी.टेक और फिर अपने ‘देसी ऐप्स’ से दुनिया को चौंकाने वाले मायटेस्टा टेक्नोलॉजी के सीईओ कुमार प्रवीण ने बढ़ाया बिहार का मान सहरसा/नई दिल्ली: बिहार के सहरसा जिले (गौतम नगर) के रहने वाले युवा टेक-उद्यमी कुमार प्रवीण की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। श्री मनोज …

Read More »

डॉक्टर द्वारा प्रसव के दौरान हुई मारपीट का मामला, पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

शिवपुरी. जिला अस्पताल में तीन दिन पूर्व प्रसव के दौरान एक प्रसूता के साथ डॉक्टर अनुराग दंडोतिया द्वारा मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सिविल सर्जन को भी शिकायत दी, लेकिन …

Read More »

रन्नौद में विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद विवाद, लाठियों से हुई मारपीट

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बेदमऊ गांव में एक विवाहिता रामदेवी उर्फ रेखा लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसके अस्थि संचय का कार्यक्रम चल रहा था, तभी मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों …

Read More »

अमोलपठा में झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील, बालक की मौत के बाद हुई कार्रवाई

शिवपुरी. करैरा विकासखंड के ग्राम अमोलपठा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को झोलाछाप डॉक्टर पप्पू बघेल का क्लीनिक सील कर दिया। यह कार्रवाई बालक की मौत के बाद की गई, जिसने झोलाछाप के इलाज के कारण चार दिन पूर्व ही अपनी जान गवां दी थी। सीएमएचओ डॉ. संजय …

Read More »

खोड़ में धाय महादेव चौराहे पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक की मौत

शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खोड़ चौकी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ। घटना में सड़क किनारे खड़े दो युवक घायल हो गए, वहीं एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, खोड़ से पिछोर की ओर जा रही कार और बाइक के बीच टक्कर …

Read More »